देश की खबरें | भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 85 लाख से अधिक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में रविवार को यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | India-China Military Talks: भारत-चीन सीमा विवाद को हल करने के लिए वार्ता जारी रहेगी- रक्षा मंत्रालय.

सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 45,674 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई है। इसके अलावा 559 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गई है।

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया के तहत फिर से की सिनेमाहाल खोलने की घोषणा, नए नियमों का करना होगा पालन.

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार 10वें दिन छह लाख से कम रही।

आंकड़ों में कहा गया है कि देश में फिलहाल उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,12,665 है जो संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 6.03 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें शनिवार को किये गये 11,94,487 परीक्षण भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 559 और लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र में 150, दिल्ली में 79, पश्चिम बंगाल में 58, केरल में 28, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु में 25-25 और छत्तीगढ़ तथा कर्नाटक में 22-22 रोगियों की जान चली गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 1,26,121 रोगियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 45,115, कर्नाटक में 11,369, तमिलनाडु में 11,324, पश्चिम बंगाल में 7,235, उत्तर प्रदेश में 7,180, दिल्ली में 6,912, आंध्र प्रदेश में 6,779, पंजाब में 4,310 और गुजरात में 3,753 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक रोगियों की मौत कोविड-19 के साथ-साथ अन्य रोगों से जूझने के चलते हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया है, ''इन आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू