Coronavirus Cases Update in India:देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,376 नए मामले आने के बाद कुल आकड़ा 92 लाख के पार; एक दिन में 481 लोगों की हुई मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 44,376 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 92 लाख के पार पहुंच गए. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86.42 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92,22,216 हो गए.

प्रतिकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 25 नवंबर: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 44,376 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 92 लाख के पार पहुंच गए. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86.42 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92,22,216 हो गए. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से 481 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,34,699 पर पहुंच गई.

वर्तमान में देश में कोविड-19 के 4,44,746 मरीज उपचाराधीन हैं. यह संख्या मंगलवार के मुकाबले 6,079 अधिक है. आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पंद्रहवें दिन पांच लाख से कम रही. यह संक्रमण के कुल मामलों का 4.82 प्रतिशत है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86,42,771 हो गई जिससे राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर 93.72 प्रतिशत हो गई. कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.46 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update: आंध्र में कोरोना वायरस के एक हजार नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 8.63 लाख के पार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 24 नवंबर तक 13.48 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई. मंगलवार को 11,59,032 नमूनों की जांच की गई. पिछले एक दिन में कोविड-19 से दिल्ली में 109, पश्चिम बंगाल में 49, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 33, महाराष्ट्र में 30, केरल में 24, पंजाब में 22 तथा चंडीगढ़ में 21 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सत्तर प्रतिशत से अधिक मौत उन मरीजों की हुई जिन्हें पहले से कई बीमारियां थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट