COVID-19: इंदौर हवाई अड्डे पर पांच यात्री संक्रमित मिले, दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में तीन महिलाएं समेत पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 2 फरवरी : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में तीन महिलाएं समेत पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तय प्रक्रिया के तहत स्थानीय हवाई अड्डे पर इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के 107 यात्रियों की रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की गई जिनमें शामिल तीन महिलाएं और दो पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. यह भी पढ़ें : Omicron Variant: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच श्रीलंका ने लॉकडाउन से किया इनकार, लोगों से बूस्टर लेने का किया आग्रह

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में शाजापुर का एक और इंदौर के चार यात्री शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दो-दो खुराक ले रखी हैं. अधिकारी ने बताया कि सभी पांच संक्रमितों को उनके घरों में पृथक-वास में रहने की सलाह के साथ हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड