देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में जुलाई-अक्टूबर के दौरान 25 बार एक दिन में 60 के आसपास मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जुलाई से अक्टूबर के दौरान चार महीने में 25 बार ऐसा हुआ जब एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 के आसपास मामले सामने आए।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली में जुलाई से अक्टूबर के दौरान चार महीने में 25 बार ऐसा हुआ जब एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 के आसपास मामले सामने आए।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए, जो आठ अगस्त के बाद एक दिन में सबसे अधिक थे। इसके अलावा लगभग तीन सप्ताह के अंतराल के बाद दो रोगियों की मौत हुई। संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही।

शनिवार को संक्रमण के 54 मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर मामूली गिरावट के साथ 0.10 प्रतिशत रही।

मामले सामने आने के संबंध में दिल्ली सरकार द्वारा साझा आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले चार महीने की अवधि के दौरान एक दिन में सबसे अधिक मामले चार जुलाई को सामने आए, जब 94 लोग वायरस से संक्रमित मिले थे।

इससे पहले, 30 जून को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 मामले सामने आए थे और छह रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही थी।

जुलाई में पांच बार ऐसा हुआ जब एक दिन में संक्रमण के 90 के आसपास मामले सामने आए थे। इनमें एक जुलाई को 91 मामले सामने आए और चार रोगियों की मौत हुई। दो जुलाई को 93 मामले सामने आए तथा दो रोगियों की मौत हुई। चार जुलाई को 94 मामले सामने आए तथा सात रोगियों की मौत हुई। सात जुलाई को 93 मामले आए जबकि चार लोगों की मौत हुई। आठ जुलाई को 93 लोग संक्रमित मिले जबकि तीन रोगियों की जान चली गई।

जुलाई में कुल 19 बार एक दिन में संक्रमण के 60 के आसपास मामले सामने आए जबकि अगस्त में पांच बार ऐसा हुआ।

एक अगस्त को शहर में संक्रमण के 85 मामले सामने आए, जो उस महीने में सबसे अधिक थे। इसके अलावा संक्रमण के चलते उस दिन एक रोगी की मौत हुई। चार अगस्त को 67 जबकि पांच अगस्त को 61 मामले सामने आए। सात अगस्त को संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 72 जबकि आठ अगस्त को 66 रही।

माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन के बाद मामलों में वृद्धि हुई। विशेषज्ञों ने पहले ही आगाह किया था कि दीपावली और अन्य त्योहारों के बाद कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।

पिछले दो महीने में मामलों की दैनिक संख्या 60 से ऊपर नहीं गई थी।

सितंबर के महीने में चार सितंबर को सबसे अधिक 55 जबकि अक्टूबर के महीने में 31 अक्टूबर को सर्वाधिक 45 मामले सामने आए थे। अगस्त के महीने में सात अगस्त को सबसे अधिक 72 मामले सामने आए।

पिछले कुछ हफ्तों में मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है।

दिल्ली में 10 नवंबर को 54 मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही जबकि एक नवंबर को 18 मामले सामने आए।

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब तक संक्रमित पाए जा चुके लोगों की कुल संख्या शनिवार को 14,40,388 थी। इनमें से 14.14 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट