कोविड-19 : स्पेन में मृतकों की संख्या में गिरावट आयी, प्रधानमंत्री ने कहा- ‘आग’ पर काबू पा रहे

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें।

बुधवार को 757 लोगों की मौत होने की खबर थी।

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें।

स्पेन इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।

इस बीच ऐसी अटकलें बढ़ती जा रही हैं कि अधिकारी मृतकों की संख्या के बारे में वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

मैड्रिड क्षेत्र के अधिकारियों ने बुधवार को स्वीकार किया था कि वृद्धाश्रमों में मृतकों की संख्या पांच गुना अधिक हो सकती है। अधिकारियों ने 3,500 ऐसे लोगों की मौत को इस आंकड़े में शामिल नहीं किया है, जिनमें संक्रमण की जांच नहीं हुई थी।

इस बीच, संक्रमण के नए मामलों में भी बृहस्पतिवार को कमी दर्ज की गयी और कुल संख्या 1,52,446 हो गयी। 50,000 से अधिक लोग ठीक भी हुए।

स्पेन के अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करते रहें।

प्रधानमंत्री सांचेज ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा, ‘‘महामारी की जो आग लगी थी उस पर काबू पाने लगे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।’’

स्पेन में 14 मार्च से सख्त लॉकडाउन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड