देश की खबरें | देश में कोविड-19 ‘ब्रेकथ्रू’ संक्रमण अपेक्षित संख्या के भीतर है: आईएनएसएसीओजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जीनोम अनुक्रमण सरकारी संघ ‘आईएनएसएसीओजी’ ने कहा है कि भारत में दर्ज किये गये कोविड-19 संक्रमण के ‘ब्रेकथ्रू’ मामलों की संख्या संक्रमणों की कुल संख्या से अपेक्षित संख्या के भीतर है और टीकाकरण गंभीर बीमारी से बचाता है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर जीनोम अनुक्रमण सरकारी संघ ‘आईएनएसएसीओजी’ ने कहा है कि भारत में दर्ज किये गये कोविड-19 संक्रमण के ‘ब्रेकथ्रू’ मामलों की संख्या संक्रमणों की कुल संख्या से अपेक्षित संख्या के भीतर है और टीकाकरण गंभीर बीमारी से बचाता है।

आईएनएसएसीओजी ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा कि डेल्टा भारत और विश्व स्तर पर प्रमुख स्वरूप बना हुआ है। जब किसी व्यक्ति को इसका टीका लगवाने के बाद भी संक्रमण हो जाता है, तो इसे ‘ब्रेकथ्रू’ का मामला कहा जाता है।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘भारत में दर्ज किए गए टीकाकरण ब्रेकथ्रू की संख्या संक्रमणों की कुल संख्या, टीकाकरण की गई आबादी की संख्या और डेल्टा संक्रमण के खिलाफ कोविशील्ड/कोवैक्सीन की प्रभावशीलता में ज्ञात कमी से अपेक्षित संख्या के भीतर है।’’

गत 30 अगस्त की तिथि के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘टीके गंभीर बीमारी से रक्षा करना जारी रखते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति की आधारशिला बने रहते हैं।’’

आईएनएसएसीओजी ने कहा कि डेल्टा प्लस एवाई.12 जो पहली बार इजराइल में सामने आया था, अभी तक भारत में नहीं देखा गया है। उसने कहा कि इसी तरह के अनुक्रम जिन्हें कम कड़ाई के साथर एवाई.12 के रूप में वर्गीकृत किया जा रहा है, उनका इसी तरह से महामारी विज्ञान में महत्व नहीं है।

हालांकि, सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूप पर कोई तथ्य नहीं है, जो कोविड-19 का कारण बनता है। यह वायरस दक्षिण अफ्रीका और विश्व स्तर पर कई अन्य देशों में पाया गया है और इससे टीकाकरण द्वारा बचाव किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज’ (एनआईसीडी) और ‘क्वाजुलु-नेटाल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म’ (केआरआईएसपी) के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस साल मई में देश में सी.1.2 स्वरूप का पता चला था।

उन्होंने कहा कि तब से 13 अगस्त तक सी.1.2 चीन, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\