देश की खबरें | कोविड-19 बॉडी बैग खरीद घोटाला : मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को रखने के लिए ‘बॉडी बैग’ की खरीद में कथित घोटाले से जुड़े मामले के संबंध में सोमवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 सितंबर मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को रखने के लिए ‘बॉडी बैग’ की खरीद में कथित घोटाले से जुड़े मामले के संबंध में सोमवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बंबई उच्च न्यायालय ने छह सितंबर को पेडणेकर को गिरफ्तारी से चार सप्ताह की अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है और इस स्तर पर हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

अदालत ने पेडणेकर को मामले की जांच में सहयोग करने और 11, 13 और 16 सितंबर को पूछताछ के लिए शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेडणेकर सोमवार को मामले में पूछताछ का सामना करने के लिए सुबह करीब 11 बजे यहां ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचीं।

एक सत्र अदालत ने पेडणेकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। सत्र अदालत ने कहा था कि पेडणेकर पर सार्वजनिक धन से जुड़े आर्थिक अपराध का आरोप है जिसमें मोटी रकम शामिल है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर पेडणेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

ऐसा आरोप है कि महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन और कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले मरीजों के शवों को रखने के लिए बॉडी बैग, मास्क और अन्य वस्तुओं की खरीद में धन का दुरुपयोग और गड़बड़ी की गई थी।

पेडणेकर नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक मुंबई की महापौर थीं। नए निकाय चुनाव अभी होने बाकी हैं।

अपनी अग्रिम जमानत याचिका में पेडणेकर ने दावा किया कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है और उनके खिलाफ शिकायत राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने दावा किया कि शिवसेना पार्टी में फूट के बाद मामला दर्ज किया गया और उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\