देश की खबरें | कोविड-19: बिहार में आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद देश में एक दिन में मौत के 2,796 मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए और महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए और महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

इससे पहले 21 जुलाई को भारत में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 3,998 मामले सामने आए थे। तब महाराष्ट्र राज्य ने अपने कोविड आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था।

मंत्रालय ने बताया कि मृत्यु के 2,796 मामलों में बिहार के 2,426 मामले जोड़े गए हैं जिन्हें रविवार के आंकड़ों में शामिल किया गया। केरल में भी मृत्यु के पिछले 263 मामले शामिल किए गए हैं। इस वजह से देशभर में संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लगातार 161 दिन से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम बनी हुई है। इस समय देश में महामारी के 99,155 मरीज उपचाराधीन हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.35 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 819 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत रही जो पिछले 62 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.80 फीसद रही। मंत्रालय के अनुसार, यह पिछले 21 दिन से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 3,40,60,774 रोगी उबर चुके हैं, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गई है।

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 127.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोविड-19 के कारण जिन 2,796 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 2,426 बिहार से, 315 केरल से और 14 महाराष्ट्र से हैं।

केरल में बीते कुछ दिन से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान किया जा रहा है, इसलिए यहां मरने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से 4,73,326 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,41,163 लोग, केरल से 41,439, कर्नाटक से 38,224, तमिलनाडु से 36,519, दिल्ली से 25,098 लोग, उत्तर प्रदेश से 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,554 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\