देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 47,754 नए मामले ; मुंबई, चेन्नई, पश्चिम बंगाल में ताजा मामलों में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 47,754 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33,76,953 और मृतकों की कुल संख्या 38,515 हो गई है। वहीं मुंबई, चेन्नई और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है।

बेंगलुरू, 20 जनवरी कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 47,754 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33,76,953 और मृतकों की कुल संख्या 38,515 हो गई है। वहीं मुंबई, चेन्नई और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है।

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 41,457 और बुधवार को 40,499 नए मामले आए थे। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 2,93,231 हो गई है।

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5708 नए मामले आए जो एक दिन पहले की तुलना में 324 कम है। आज 12 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जबकि 15,440 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हुए। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बुलेटिन जारी कर दी।

बीएमसी ने बुलेटिन में बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही देश की वित्तीय राजधानी में कोविड-19 के संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 10,23,707 हो गई है जबकि मृतकों की कुल संख्या 16,500 हो गई है।

महानगर में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के मामलों में कमी आई और दो दिनों के अंतराल के बाद यह आंकड़ा 6000 से नीचे आया है।

मुंबई में बुधवार की तुलना में नए मामलों की संख्या में 324 की कमी हुई है लेकिन रोजाना मृतक दर स्थिर बनी रही। बुधवार को महानगर में कोविड-19 के 6032 नए मामले आए थे और संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई थी।

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10,959 नए मामले आए जो पिछले दिन की तुलना में 488 कम हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 19,39,920 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर दी।

संक्रमण से 37 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 20,230 हो गई है।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,44,809 है जो बुधवार की तुलना में 6893 कम है।

तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28,561 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 30,42,796 हो गई जबकि 39 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 37,112 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 19,978 लोग संक्रमण से ठीक हुए जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 28,26,479 हो गई है और राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,79,205 रह गई है।

चेन्नई में भी मामलों की संख्या में कमी आई है और यहां संक्रमितों की संख्या 7520 है जिसके बाद कोयंबटूर में 3390, चेंगलपेट में 2196 और कन्याकुमारी में 1148 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

चेन्नई में बुधवार को 8007 नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी