देश की खबरें | अदालतों को इंजीनियर रशीद की तरह आम आरोपियों को भी जमानत देनी चाहिए : सज्जाद गनी लोन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से अदालत ने बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को जमानत दी, उसी प्रकार आम आरोपियों को भी जमानत देनी चाहिए।

श्रीनगर, 15 अक्टूबर पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से अदालत ने बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को जमानत दी, उसी प्रकार आम आरोपियों को भी जमानत देनी चाहिए।

लोन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मेरी दिल्ली की अदालत से करबद्ध प्रार्थना है। कृपया क्या आप इतनी ही उदारता जमानत अवधि बढ़ाने या जमानत देने में दिखाएंगे जैसा आप वीवीआई आरोपी व एक सांसद के मामले में दिखा रहे हैं।’’

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत द्वारा इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत 28 अक्टूबर तक बढ़ाने के फैसले पर की।

लोन ने कहा, ‘‘दो लोग इसी तरह के या इसी मामले में जेल में मर गए। कोई जमानत नहीं दी गई। अधिकतर अन्य आरोपी बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। उन्हें भी राहत की जरूरत है। उनके भी परिवार हैं। उनके अपनी घरेलू समस्याएं हैं। वे भी इनसान हैं।’’

नवनिर्वाचित विधानसभा में हंदवाड़ा से चुने गए प्रतिनिधि ने कहा कि उच्चतम न्यायिक मानकों और निष्पक्षता का दायित्व संबंधित अदालतों और जांच एजेंसियों पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘अदालतों को इसी तरह की उदारता दिखानी चाहिए। जांच एजेंसियां ​​जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध नहीं कर रही हैं। उन्हें अन्य आरोपियों के प्रति भी ऐसी ही दया दिखाने की जरूरत है।’’

लोन ने कहा, ‘‘दो नियम नहीं होने दे। एक ही नियम सभी पर लागू हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू