देश की खबरें | न्यायालय ने अनिल अंबानी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का स्टेटबैंक का अनुरोध ठुकराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के तत्कालीन चेयरमैन अनिल अंबानी की दो कंपनियों को दिये गये 1200 करोड़ रूपए के कर्ज की वसूली के लिये उनके खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अनुमति के लिये स्टेट बैंक का आवेदन बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के तत्कालीन चेयरमैन अनिल अंबानी की दो कंपनियों को दिये गये 1200 करोड़ रूपए के कर्ज की वसूली के लिये उनके खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अनुमति के लिये स्टेट बैंक का आवेदन बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

शीर्ष अदालत ने अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवाला कार्यवाही पर रोक लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को हटाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े | Ashok Gasti Health Update: बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती की हालत गंभीर, COVID-19 से हैं संक्रमित, निधन की अफवाह पर कई नेताओं जताया शोक.

अनिल अंबानी ने अगस्त 2016 में आरकाम और रिलायंस इंफ्राटेल लि के लिये क्रमश: 565 करोड़ और 635 करोड़ रूपए के कर्ज के लिये स्टेट बैंक को व्यक्तिगत गारंटी दी थी।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव , न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट की पीठ ने उच्च न्यायालय से कहा था कि इस मामले के महत्व को देखते हुये छह अक्टूबर को विचार किया जाये और इसकी सुनवाई स्थगित किये बगैर ही फैसला किया जाये।

यह भी पढ़े | Sec 144 In Mumbai: शहर में पहले से लागू है धारा 144, कोई नए प्रतिबंध नहीं- मुंबई पुलिस.

पीठ ने बैंक से कहा था कि वह स्थगन आदेश में किसी भी प्रकार के सुधार के लिये उच्च न्यायालय से अनुरोध करने के लिये स्वतंत्र है।

अंबानी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने दलील दी कि किसी व्यक्ति को दिवालिया घोषित करने के गंभीर परिणाम होते हैं। उन्होंने दिवाला कार्यवाही पर लगाई गयी रोक हटाने का विरोध किया।

उच्च न्यायालय ने 27 अगस्त को इस कर्ज की वसूली के सिलसिले में अनिल अंबानी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\