देश की खबरें | न्यायालय दो इतालवी सैनिकों के खिलाफ मामला बंद करने की केन्द्र की याचिका पर नौ अप्रैल को करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय बुधवार को केन्द्र की उस याचिका पर नौ अप्रैल को सुनवाई करने को तैयार हो गया, जिसमें उसने दो इतालवी सैनिकों के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल उच्चतम न्यायालय बुधवार को केन्द्र की उस याचिका पर नौ अप्रैल को सुनवाई करने को तैयार हो गया, जिसमें उसने दो इतालवी सैनिकों के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का अनुरोध किया है।

इन दोनों इतावली सैनिकों पर फरवरी 2012 में केरल के तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या करने का आरोप है।

केन्द्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि उसने मृतकों के परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किया और उन्हें बकाया मुआवजा दे दिया गया है।

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम की पीठ को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि आखिरी सुनवाई में अदालत ने केन्द्र को मृतकों के परिवार से सम्पर्क करने को कहा था।

मेहता ने कहा, ‘‘ उनसे सम्पर्क किया गया। उन्हें बकाया मुआवजा भी अदा कर दिया गया है। वे यहां भी मौजूद हैं।’’

पीठ ने कहा कि वह मामले की सुनवाई अगले सप्ताह करेगी।

मेहता ने फिर पीठ से आग्रह किया कि मामले की सुनवाई नौ अप्रैल शुक्रवार को की जाए क्योंकि ‘‘ मामला भारतीय और इतालवी सरकार के बीच का है।’’

पीठ ने इसके बाद कहा ‘‘ठीक है’’ और वह शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गई।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल सात अगस्त को यह स्पष्ट कर दिया था कि वह दोनों इतालवी सैनिकों के खिलाफ मामला बंद करने का आदेश, मृतकों के परिवार का पक्ष सुने बिना नहीं देगा, जिन्हें पर्याप्त मुआवजा भी मिलना चाहिए।

उसने केन्द्र से मामले में मृतक मछुआरों के परिवार को भी पक्षकार बनाने को कहा था।

केन्द्र ने तीन जुलाई को शीर्ष अदालत में इतालवी सैनिकों के खिलाफ चल रही कार्यवाही बंद करने के लिये एक आवेदन दायर किया था।

केन्द्र ने कहा था कि उसने हेग स्थित पंचाट की स्थाई अदालत का 21 मई, 2020 का फैसला स्वीकार कर लिया है कि भारत इस मामले में मुआवजा पाने का हकदार है लेकिन इन सैनिकों को प्राप्त छूट की वजह से वह इन पर मुकदमा नहीं चला सकता।

भारत ने इटली के तेल टैंकर एमवी एनरिका लेक्सी पर तैनात दो इतालवी सैनिकों -सल्वाटोरे गिरोने और मैस्सीमिलियानो लटोरे- पर भारत के आर्थिक क्षेत्र में 15 फरवरी 2012 को मछली पकड़ने वाली नौका में सवार दो भारतीय मछुआरों की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

इन इतावली सैनिकों के खिलाफ मछली पकड़ने वाली नौका ‘सेंट एंटनी’ के मालिक फ्रेडी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि इन नाविकों द्वारा गोली चलाये जाने के कारण केरल के दो मछुआरों की मौत हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\