देश की खबरें | न्यायालय ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने से जुड़े मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के बर्खास्त अधिकारी संजीव भट्ट की तीन याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं और उन पर जुर्माना भी लगा दिया। भट्ट ने मामले में निचली अदालत के न्यायाधीश पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने से जुड़े मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के बर्खास्त अधिकारी संजीव भट्ट की तीन याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं और उन पर जुर्माना भी लगा दिया। भट्ट ने मामले में निचली अदालत के न्यायाधीश पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर करने को लेकर प्रत्येक याचिका के हिसाब से एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और आदेश दिया कि यह राशि गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पास जमा की जाए।

पीठ ने भट्ट द्वारा दायर इसी तरह की याचिका पर एक अन्य पीठ के पहले के आदेश का हवाला देते हुए कहा, ''आप कितनी बार उच्चतम न्यायालय आए हैं... कम से कम एक दर्जन बार।''

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने एक याचिका में पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुकदमे को दूसरे सत्र न्यायालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने दूसरी याचिका में निचली अदालत की कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निर्देश दिए जाने का आग्रह भी किया था।

भट्ट ने एक अन्य याचिका में मामले में अतिरिक्त सबूत जोड़ने का अनुरोध किया था।

गुजरात सीआईडी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को 2018 में गिरफ्तार किया था। मामला एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए कथित तौर पर मादक पदार्थ रखे जाने से संबंधित है।

तत्कालीन पुलिस अधिकारी भट्ट ने 1996 में वकील सुमेरसिंह राजपुरोहित को लगभग एक किलोग्राम मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इससे पहले, एक अन्य पीठ ने दस मई को भट्ट की एक अलग याचिका खारिज कर दी थी।

साजन नरेश नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू