देश की खबरें | जद-एस सांसद रेवन्ना के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने के आदेश पर रोक लगाने से अदालत का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की वह अर्जी सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित करने वाले इस अदालत के शुरूआती आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

बेंगलुरु,11 सितंबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की वह अर्जी सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित करने वाले इस अदालत के शुरूआती आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते एवं जद(एस) के एकमात्र सांसद रेवन्ना ने एक सितंबर के अदालत के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था, ताकि वह उच्चतम न्यायालय में एक अपील दायर कर सकें।

चुनावी कदाचार में रेवन्ना को दोषी पाते हुए उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को उनके खिलाफ निर्वाचन प्रक्रिया संचालन नियमों के तहत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

अर्जी पर फैसला न्यायमूर्ति के. नटराजन ने पिछले हफ्ते सुरक्षित रख लिया था, जो सोमवार को सुनाया गया।

रेवन्ना के निर्वाचन को चुनौती देने वाले दो याचिकाकर्ताओं में एक, मंजू ने स्थगन के लिए अर्जी का विरोध नहीं किया था।

प्रज्वल के खिलाफ लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने और पराजित हो जाने के बाद, मंजू अब जद(एस) के साथ हैं।

दूसरे याचिकाकर्ता अधिवक्ता देवराजेगौड़ा हैं, जिन्होंने इस आधार पर अर्जी का विरोध किया कि यह अन्य नेताओं के लिए एक उदाहरण स्थापित करेगा, जो भ्रष्टाचार को लेकर अयोग्य घोषित किये जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी