देश की खबरें | न्यायालय का नीट खत्म करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे द्रमुक के हस्ताक्षर अभियान के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, दो जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे द्रमुक के हस्ताक्षर अभियान के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राज्य को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह वहां के स्कूलों में इस तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं दे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि अखिल भारतीय आधार पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।

याचिकाकर्ता ने पीठ से कहा कि बच्चे परेशान हैं। इस पर न्यायमूर्ति कांत ने कहा, ‘‘सौभाग्य से, अब हमारे पास एक बहुत जानकार पीढ़ी है। हमारे बच्चे इतने मासूम नहीं हैं और अब वे सब कुछ समझते हैं।’’

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, ‘‘वे हमारी पीढ़ी से बहुत आगे हैं... वे सब कुछ समझते हैं, मकसद क्या है, एजेंडा क्या है, यह कैसे होता है।’’

हालांकि, पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। पिछले साल अक्टूबर में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने नीट को खत्म करने की मांग को लेकर 50 दिनों में 50 लाख हस्ताक्षर प्राप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच