देश की खबरें | न्यायालय का नीट परीक्षा टालने या रद्द करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर विचार से इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने 13 सितंबर को होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्थगित करने या फिर रद्द करने के लिये दायर याचिकाओं पर बुधवार को विचार करने से इंकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने 13 सितंबर को होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्थगित करने या फिर रद्द करने के लिये दायर याचिकाओं पर बुधवार को विचार करने से इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करते हुये कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये आयोजित हो रही नीट 2020 परीक्षा में छात्रों की सुरक्षा के लिये प्राधिकारी सभी आवश्यक कदम उठायेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BSP सुप्रीमों मायावती शासन की अनियमितताओं पर शुरू होगी कार्रवाई.

पीठ ने इसके साथ ही इन याचिकाओं को खारिज कर दिया।

इससे पहले, न्यायालय ने गैर भाजपा शासित राज्यों के छह मंत्रियों की पुनर्विचार याचिका भी चार सितंबर को खारिज कर दी थी। इस याचिका में 17 अगस्त के आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया था। 17 अगस्त के आदेश ने ही नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी पार्टी देगी दस्तक, अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नीतीश सरकार पर बोला हल्ला.

पीठ ने बुधवार को याचिकाओं पर संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि सभी प्राधिकारियों ने इस परीक्षा के लिये सभी आवश्यक बदोबस्त किये हैं।

पीठ ने कहा कि अब सब कुछ बंद हो चुका है। यहा तक कि पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो चुकी है। जेईई की परीक्षा हो चुकी है और अब सिर्फ नीट की परीक्षा ही बाकी है।

एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द दातार ने कहा कि बिहार में सिर्फ दो ही केन्द्र पटना और गया में बनाये गये हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह के लिये यह परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों (कंटेनमेन्ट जोन) में रहने वाले लोगों को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। ‘‘ऐसी स्थिति में वहां रहने वाले छात्र कैसे परीक्षा दे सकते हैं ?’’

जेईई की परीक्षायें एक से छह सितंबर तक संपन्न हो चुकी हैं। अब 13 सितंबर को नीट की परीक्षा होनी है।

न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेईई (मुख्य) अप्रैल, 2020 और नीट-यूजी की सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुये 17 अगस्त को कहा था कि छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद नहीं किया जा सकता और जीवन चलते रहना है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज