देश की खबरें | न्यायालय ने कबूतर चोरी के दौरान हुई हत्या के दोषी की सजा कम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कबूतर चोरी को लेकर हुई हत्या के मामले में दोषी को दी गई 12 साल की सजा को कम कर दिया। अदालत ने कहा कि घटना अचानक हुई और यह पूर्व नियोजित नहीं थी।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने कबूतर चोरी को लेकर हुई हत्या के मामले में दोषी को दी गई 12 साल की सजा को कम कर दिया। अदालत ने कहा कि घटना अचानक हुई और यह पूर्व नियोजित नहीं थी।

न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने इस मामले में उस व्यक्ति को आईपीसी के 304 भाग एक (लापरवाही के कारण मौत) के तहत सुनाई गई सजा के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा दाखिल अपील को स्वीकार कर सजा की अवधि घटाकर सात साल कर दी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि सबूतों और रिकॉर्ड में रखी गई अन्य सामग्री से यह स्पष्ट है कि दोषी का उस व्यक्ति को मारने का कोई इरादा नहीं था।

पीठ ने कहा, ''रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि हाथापाई क्षण भर के लिए हुई थी जो गर्मागर्मी के चलते लड़ाई में बदल गई।''

अदालत ने कहा, ''यह एक पूर्व नियोजित वारदात नहीं थी और चूंकि अपीलकर्ता तथा सह-अभियुक्त का इस तरह शारीरिक चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, जो मौत का कारण बने या जिससे मृत्यु होने की संभावना हो। इसलिये उच्च न्यायालय को अपीलकर्ता को आईपीसी की धारा 304 भाग एक (लापरवाही के कारण) के तहत अपराध का दोषी नहीं ठहराना चाहिए था।''

अभियोजन पक्ष के अनुसार शंबर सिंह नामक एक व्यक्ति ने काला सिंह का कबूतर चुरा लिया था, जिसके चलते दोनों के बीच अचानक झगड़ा हो गया। इस दौरान केहर सिंह नामक व्यक्ति ने शंबर के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अभियोजन ने आरोप लगाया गया कि इसके बाद आरोपी काला सिंह और सह-आरोपी केहर सिंह ने मृतक शंबर सिंह के शव को नहर में फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी