न्यायालय का मैच फिक्सिंग के आरोपी सटोरिये की जमानत के खिलाफ याचिका पर नोटिस

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली पुलिस की अपील पर सुनवाई के बाद आरोपी संजीव चावला को नोटिस जारी किया । उच्च न्यायालय ने चावला को जमानत देने का निचली अदालत का आदेश बरकरार रखा था।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई उच्चतम न्यायालय ने क्रिकेट मैच फिक्सिंग के सबसे बड़े घोटालों में से एक के आरोपी संजीव चावला को जमानत देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को इस सटोरिये को नोटिस जारी किया। दिल्ली पुलिस ने संजीव चावला को जमानत देने के उच्च न्यायालय के छह मई के फैसले को चुनौती दी है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली पुलिस की अपील पर सुनवाई के बाद आरोपी संजीव चावला को नोटिस जारी किया । उच्च न्यायालय ने चावला को जमानत देने का निचली अदालत का आदेश बरकरार रखा था।

पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाये। दो सप्ताह में जवाब दें।’’

संजीव चावला को इस साल फरवरी में लंदन से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। निचली अदालत ने 30 अप्रैल को उसे दो लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशि देने का निर्देश दिया था।

पुलिस के अनुसार चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में संलिप्त था और इसमें दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान हैंसी क्रोनिये भी शामिल थे। क्रोनिये की 2002 में एक विमान हादसे में मौत हो गयी थी।

पुलिस का आरोप है कि चावला ने फरवरी-मार्च 2000 में भारत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में मैचों की फिक्सिंग की साजिश में क्रोनिये के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

संजीव चावला ने इन आरोपों से इंकार किया है।

ब्रिटेन की अदालत के दस्तावेजों के अनुसार दिल्ली में जन्मा यह कारोबारी 1996 में व्यावसायिक वीजा पर ब्रिटेन चला गया था और बीच-बीच में भारत आता रहता था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने छह मई के अपने आदेश में कहा था कि मुकदमे की सुनवाई को देखते हुये किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को सिर्फ इस आधार पर अधर में नहीं छोड़ा जा सकता कि उसके भागने का खतरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी