देश की खबरें | वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई, मामले सूचीबद्ध करने के लिए न्यायालय ने नये एसओपी जारी किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान मामले डिजिटल तरीके से दाखिल करने, मामलों को सूचीबद्ध करने और वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान मामले डिजिटल तरीके से दाखिल करने, मामलों को सूचीबद्ध करने और वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।
एसओपी के अनुसार, शीर्ष अदालत की शाखाओं द्वारा मामलों पर सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस से जारी रहेगी।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,505 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंचा.
इनमें कहा गया है कि जिन मामलों पर पहले सुनवाई नहीं हो सकी है, उन्हें छह जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में डिजिटल अदालत के समक्ष सूचीबद्ध किया जा सकता है।
उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर डाले गये एसओपी के अनुसार, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए और अनेक वर्गों के सुझावों तथा भारत सरकार और दिल्ली सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रधान न्यायाधीश छह जुलाई, 2020 से डिजिटल अदालतों के माध्यम से मामलों की सुनवाई के लिए पीठों के गठन का निर्देश देते हैं।’’
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: 24 किमी साइकिल चलाकर स्कूल जाने वाली छात्रा रोशनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लाए 98.5% अंक.
इसमें कहा गया कि मामलों की उपलब्धता और जरूरत के अनुरूप 13 जुलाई से सोमवार और शुक्रवार को विविध मामलों को सूचीबद्ध किया जा सकता है।
एसओपी के अनुसार, ‘‘वादी इस बात का संज्ञान ले सकते हैं कि फिलहाल मामलों की सुनवाई पीठ भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के राष्ट्रीय डेटा केंद्र के सर्वर पर वीआईडीवाईओ प्लेटफॉर्म पर वेब आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रणाली से सुनवाई करेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)