देश की खबरें | न्यायालय ने आतिशी, केजरीवाल के खिलाफ मानहानि मामले में निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के एक नेता द्वारा दायर मानहानि के मामले में कार्यवाही पर रोक बृहस्पतिवार को बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के एक नेता द्वारा दायर मानहानि के मामले में कार्यवाही पर रोक बृहस्पतिवार को बढ़ा दी।

न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की पीठ ने आतिशी और केजरीवाल की याचिका पर भी सुनवायी स्थगित कर दी। इन दोनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है, जिसने मानहानि का मामला रद्द करने से इनकार कर दिया था।

भाजपा नेता राजीव बब्बर के वकील ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। मामले की सुनवायी चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई।

अदालत ने उनकी याचिका पर दिल्ली सरकार और बब्बर से जवाब मांगा था। आतिशी और केजरीवाल, दोनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने मतदाताओं के नाम कथित तौर पर हटाये जाने संबंधी उनकी टिप्पणियों को लेकर उनके (आतिशी, केजरीवाल) और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं के खिलाफ कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि इन आरोपों से भाजपा की प्रतिष्ठा प्रथम दृष्टया कमतर हुई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि ये आरोप प्रथम दृष्टया, मानहानिकारक हैं जो भाजपा को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के इरादे से लगाए गए थे।

उच्च न्यायालय ने आतिशी, केजरीवाल और आप के दो अन्य नेताओं – पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता और पार्टी नेता मनोज कुमार – की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें एक निचली अदालत में मानहानि की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\