देश की खबरें | अदालत ने जद (एस) विधायक रेवन्ना की अंतरिम अग्रिम जमानत 20 मई तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना को दी गई अंतरिम अग्रिम जमानत शुक्रवार को 20 मई तक के लिए बढ़ा दी।

बेंगलुरु, 17 मई बेंगलुरु की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना को दी गई अंतरिम अग्रिम जमानत शुक्रवार को 20 मई तक के लिए बढ़ा दी।

अदालत ने तब तक के लिए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने इससे पहले बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई की थी और 66 वर्षीय रेवन्ना को आज तक के लिए अंतरिम राहत दी थी।

रेवन्ना और उनके बेटे एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरसीपुर टाउन पुलिस थाने में 47 वर्षीय घरेलू सहायिका के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।

ऐसा बताया जाता है कि प्रज्वल 27 अप्रैल को जर्मनी रवाना हो गये थे और वह अभी भी इस मामले में पेश नहीं हुए हैं।

शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि 66 वर्षीय विधायक के घर पर पिता-पुत्र ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया था।

प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों और संबंधित मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व मंत्री को हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया था।

रेवन्ना के अधिवक्ताओं ने मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है।

एसआईटी ने जद (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और प्रज्वल को जांच में शामिल होने के लिए दो नोटिस भेजे थे, लेकिन दोनों इसमें शामिल नहीं हुए।

बृहस्पतिवार को रेवन्ना ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था और एसआईटी ने इस पर आपत्ति जताई थी और उनकी हिरासत या उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध किया था।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को मामले की दोबारा सुनवाई करने का फैसला किया और तब तक रेवन्ना को राहत दे दी।

अदालत ने आज सुनवाई फिर से शुरू की और दोनों पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया और तब तक के लिए अंतरिम राहत बढ़ा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें