देश की खबरें | न्यायालय ने वेब सीरीज में सुब्रत रॉय के नाम के इस्तेमाल पर रोक के खिलाफ नेटफ्लिक्स की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने आगामी वेब सीरीज ''बैड बॉय बिलेनियर्स'' में उद्योगपति सुब्रत रॉय के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बिहार की निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर नेटफ्लिक्स की याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर उच्चतम न्यायालय ने आगामी वेब सीरीज ''बैड बॉय बिलेनियर्स'' में उद्योगपति सुब्रत रॉय के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बिहार की निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर नेटफ्लिक्स की याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने नेटफ्लिक्स को बिहार के अररिया जिले की अदालत के आदेश के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय जाने की छूट प्रदान की है।

यह भी पढ़े | Sardar Tara Singh Health Update: पूर्व बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में एडमिट.

पीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा, ''याचिका खारिज की जाती है, हमें माफ करें। ''

नेटफ्लिक्स की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ के बताया कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में वेब सीरीज से संबंधित कई याचिकाएं लंबित हैं और शीर्ष अदालत को इन मामलों को अपने पास स्थानांतरित कर लेना चाहिये ।

यह भी पढ़े | Shiv Sena Leader Ramesh Shahu Shot Dead in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या.

पीठ ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों के स्थानांतरण की नेटफ्लिक्स की अलग-अलग याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है।

सहारा इंडिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने नेटफ्लिक्स की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में सिविल न्यायाधीश ने आदेश पारित किया है और जिला न्यायाधीश के समक्ष अपील दायर की जा सकती है न की उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के समक्ष।

नेटफ्लिक्स दो सितंबर को भारत में रिलीज होने जा रही इस वेब सीरीज का प्रमोशन कर रही है। इसमें कहा गया है: ''इस खोजी डॉक्यूमेंट्री में भारत के सबसे कुख्यात उद्योगपतियों को बनाने और खत्म करने वाले लालच, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू