देश की खबरें | अदालत ने पंजाब डीजीपी को लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार मामले में दो प्राथमिकी दर्ज करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब पुलिस प्रमुख को मार्च में एक निजी समाचार चैनल द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए जाने के संबंध में तत्काल दो प्राथमिकियां दर्ज करने का निर्देश दिया है।

चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब पुलिस प्रमुख को मार्च में एक निजी समाचार चैनल द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए जाने के संबंध में तत्काल दो प्राथमिकियां दर्ज करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल और न्यायमूर्ति कीर्ति सिंह की खंडपीठ ने प्रबोध कुमार के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल को प्राथमिकियों की जांच करने का भी निर्देश दिया है।

एसआईटी के अन्य सदस्य भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस राहुल और निलांबरी विजय जगदाले हैं।

उच्च न्यायालय ने शनिवार को जारी किए अपने 21 दिसंबर के आदेश में यह भी कहा कि एसआईटी प्रमुख को किसी भी अन्य अधिकारी या किसी भी अन्य प्रकार की सहायता लेने की छूट होगी लेकिन इसके लिए पुलिस महानिदेशक से अनुरोध करना होगा।

खंडपीठ ने जेल परिसर में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़े एक स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए।

अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 10 जनवरी की तारीख तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\