ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और उनकी भारतीय मूल की पत्नी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी

भारतीय मूल की उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर ने साल की शुरुआत में तलाक के कागजात दायर किए थे जिन्हें अदालत से मंजूरी मिल गई है।

लंदन, सात मई ब्रिटेन के 250 वर्षों के इतिहास में बोरिस जॉनसन ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके पद पर रहते हुए अपने पत्नी से तलाक हुआ।

भारतीय मूल की उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर ने साल की शुरुआत में तलाक के कागजात दायर किए थे जिन्हें अदालत से मंजूरी मिल गई है।

जॉनसन (55) ने अपनी मंगेतर कैरी सायमंड्स के साथ सगाई की घोषणा फरवरी में की थी।

जॉनसन के साथ डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में गत वर्ष जुलाई में प्रवेश करने वाली 32 वर्षीय सायमंड्स ने पिछले बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया था।

‘डेली मिरर’ दैनिक की खबर के अनुसार व्हीलर जॉनसन की दूसरी पत्नी थीं और अदालत से उन्हें तलाक देने को मंजूरी बच्चे के जन्म से कुछ देर पहले ही मिली थी।

व्हीलर की मां दीप सिंह पंजाब की रहने वाली हैं।

जॉनसन के साथ व्हीलर की चार वयस्क संतानें हैं।

लंदन स्थित पारिवारिक अदालत से विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने वाले वैधानिक दस्तावेज के लिए आवेदन करने के वास्ते व्हीलर को 18 फरवरी को अनुमति मिली थी।

दैनिक की खबर के अनुसार अदालत में कागजात तत्काल सौंपे गए और माना जा रहा है कि जॉनसन और व्हीलर के बीच तलाक को लेकर 40 लाख पौंड का समझौता हुआ।

जॉनसन की पहली शादी अलेग्रा मोस्टीन ओवेन से 1987 में हुई थी और 1993 में उनका तलाक हो गया था।

व्हीलर से तलाक होने के बाद जॉनसन 250 वर्षों में ऐसे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनका पद पर रहते हुए पत्नी से तलाक हुआ।

इससे पहले 1769 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऑगस्टस फिट्जरॉय ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी