देश की खबरें | न्यायाल ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को पिता के चालीसवें में ऑनलाइन शामिल होने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी के चालीसवें में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होने की मंगलवार को अनुमति दे दी।

नयी दिल्ली, सात मई उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी के चालीसवें में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होने की मंगलवार को अनुमति दे दी।

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में हृदयाघात से मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और जेल अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘ याचिकाकर्ता के वकील के साथ-साथ प्रतिवादी उत्तर प्रदेश राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के अनुरोध पर, इस मामले को आठ मई, 2024 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करें।’’

अदालत ने कहा, ‘‘इस बीच, एक अंतरिम राहत के तौर पर यह निर्देशित किया जाता है कि याचिकाकर्ता को अपने दिवंगत पिता के चालीसवें में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार/जेल अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाता है।’’

मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। मुख्तार अंसारी 2005 से ही उत्तर प्रदेश और पंजाब की विभिन्न कारागारों में कैद था और उसके खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\