देश की खबरें | न्यायालय ने न्यायाधीशों के प्रशिक्षण को लेकर पूर्व न्यायिक अधिकारी को सुझाव देने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक पूर्व न्यायिक अधिकारी को न्यायाधीशों के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में अपने सुझाव देने की अनुमति दे दी।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक पूर्व न्यायिक अधिकारी को न्यायाधीशों के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में अपने सुझाव देने की अनुमति दे दी।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि यह ऐसे मामले नहीं है जिन पर न्यायिक पक्ष में बहस की जाए। इसकी बजाए विशेषज्ञों को इन पर विचार करना चाहिए।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ से कहा कि अध्ययन कार्यक्रम में समस्या है और इन न्यायिक अकादमियों के पाठ्यक्रम विधि स्कूल की तरह हैं।

पीठ ने कहा कि इन सभी मामलों को देखने के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।

इस पर पीठ ने कहा, ‘‘ इस याचिका में जोर संबंधित न्यायिक अकादमियों में दिए जा रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने के लिए है। हम पाते हैं कि सुझाव विचार करने योग्य हैं।’’

पीठ ने याचिका का निस्तारण करते हुए कहा, ‘‘हम याचिकाकर्ता को लिखित में अपने सुझाव राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक को देने की अनुमति देते हैं जो इसे सक्षम प्राधिकार के समक्ष आगे की प्रक्रिया के लिए रख सकते हैं। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक न्यायिक समितियों के माध्यम से इन्हें संबंधित राज्यों की न्यायिक अकादमियों में लागू करने के लिए भेज सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट