देश की खबरें | न्यायालय ने जेईई(मुख्य) 2022 के अतिरिक्त सत्र में 15 अभ्यर्थियों को अनुमति प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को उन 15 अभ्यर्थियों को अगले दिन के लिए निर्धारित अतिरिक्त परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का निर्देश दिया, जिन्होंने जेईई(मुख्य) 2022 के प्रथम सत्र में तकनीकी गड़बड़ी का सामना किया था।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को उन 15 अभ्यर्थियों को अगले दिन के लिए निर्धारित अतिरिक्त परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का निर्देश दिया, जिन्होंने जेईई(मुख्य) 2022 के प्रथम सत्र में तकनीकी गड़बड़ी का सामना किया था।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने एनटीए को अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने को कहा।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सत्र में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जून में हुए प्रथम सत्र के नतीजों को छोड़ना पड़ेगा।

न्यायालय गौरव भैरव और अन्य की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिन्होंने दलील दी थी कि वे 23 से 29 जून के बीच आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के प्रथम प्रथम सत्र में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा है कि उस दौरान उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा जैसे कि सर्वर से जुड़े मुद्दे, प्रश्नों का अपलोड नहीं होना आदि। उन्होंने दावा किया इसके चलते उनका काफी समय बर्बाद हो गया।

जेईई(मुख्य)2022 परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी।

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक सत्र में शामिल होता है तो सर्वेश्रेष्ठ अंक को मेधा सूची में शामिल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी