देश की खबरें | दिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने दो आरोपियों को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप से बरी करते हुए कहा कि ठोस तरीके से उनकी पहचान साबित नहीं की जा सकी।

नयी दिल्ली, 13 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने दो आरोपियों को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप से बरी करते हुए कहा कि ठोस तरीके से उनकी पहचान साबित नहीं की जा सकी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला आरोपियों- आबिद अली और शेरू उर्फ राजा के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिन पर 23 फरवरी, 2020 को सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुख्य विजय पार्क रोड पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पथराव करने वाली दंगाई भीड़ का हिस्सा होने का आरोप था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना में एक इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गये थे।

अदालत ने अपने समक्ष मौजूद साक्ष्यों पर गौर करते हुए कहा, ‘‘इन दो पीड़ितों अर्थात घायल (पुलिस) अधिकारियों द्वारा आरोपी व्यक्तियों की पहचान की पूरी प्रक्रिया संदिग्ध है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि दोनों की पहचान के संबंध में पुख्ता सबूत नहीं थे, इसलिए दो पुलिस गवाहों की गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि दोनों आरोपी संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं। वर्तमान मामले में आरोपियों को उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी किया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू