देश की खबरें | अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में शख्स को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दंगा, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोपी एक व्यक्ति को मंगलवार को यह कहते हुए बरी कर दिया कि आरोपी के खिलाफ मामला संदेह से परे साबित नहीं हो सका है।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दंगा, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोपी एक व्यक्ति को मंगलवार को यह कहते हुए बरी कर दिया कि आरोपी के खिलाफ मामला संदेह से परे साबित नहीं हो सका है।

अदालत आरोपी रोहित के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। रोहित पर 25 फरवरी, 2020 को गोकुलपुरी इलाके में लूटपाट और संपत्तियों को जलाने की घटनाओं में शामिल दंगाई भीड़ का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने कहा, ‘‘आरोपी को इस मामले में उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी किया जाता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि अभियोजन पक्ष ने दंगा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को तो स्थापित किया था, लेकिन यह गैरकानूनी सभा में अभियुक्तों की उपस्थिति को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।

अदालत ने कहा कि दंगाई भीड़ के हिस्से के रूप में रोहित की पहचान के लिए अभियोजन पक्ष ने इरशाद नामक एक शिकायतकर्ता और दो हेड कांस्टेबल पर भरोसा किया था।

अदालत ने कहा कि हालांकि इरशाद मुकर गया और उसने अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन नहीं किया, जबकि दोनों पुलिस अधिकारियों द्वारा उल्लिखित घटना के समय में ‘स्पष्ट अंतर’ नजर आ रहा था।

अदालत ने कहा कि एक हेड कांस्टेबल ने कहा कि आगजनी की घटना दिन में हुई, जबकि दूसरे का कहना है कि यह रात में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू