देश की खबरें | दंपति बिस्तर पर बैठे हुए भी फोन के जरिये बातचीत करते हैं : भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने लोगों की मोबाइल फोन पर अत्यधिक निर्भरता को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि आजकल दंपति बिस्तर पर साथ बैठे हुए भी मोबाइल पर ही बातचीत करते हैं।

रीवा, नौ नवंबर मध्यप्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने लोगों की मोबाइल फोन पर अत्यधिक निर्भरता को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि आजकल दंपति बिस्तर पर साथ बैठे हुए भी मोबाइल पर ही बातचीत करते हैं।

मिश्रा ने यहां सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मानवता, सौहार्द और व्यक्तिगत संबंध को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समाधान खोजें क्योंकि प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन में खुद को स्थापित कर रही है।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकसभा सदस्य ने उपकरणों की सर्वव्यापकता के बीच मानवता, सौहार्द, प्रेम और मानवीय संबंध को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने पूछा कि हमारा समाज दिव्य और सुगंध से भरा कैसे बना रह सकता है। मिश्रा ने कहा कि सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना एक बड़ा काम होगा।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र और शोधकर्ता होने के नाते यह आपके सामने एक चुनौती है कि आप इस समस्या से कैसे निपटेंगे?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\