देश की खबरें | प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह पटरी पर पाये गये।

बाराबंकी (उप्र), 18 अप्रैल बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह पटरी पर पाये गये।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र स्थित पहलीपार के रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने सुबह गांव के पास गोंडा रेल मार्ग पर एक युवक और युवती के कटे हुए शव पटरी पर पाये जाने की सूचना दी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान अयोध्या जिले में मवई थाना क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे (25) के रूप में की गई है। युवती की शिनाख्त माहे निगार (22) के रूप में की गई है जो शैलेंद्र के ही गांव की निवासी है।

सिन्हा ने बताया कि दोनों एक दिन पहले शाम को दवा लेने के बहाने गांव से निकले थे। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शैलेंद्र और निगार के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन शैलेंद्र की शादी कहीं और तय हो चुकी थी और बृहस्पतिवार को उसकी बरीक्षा की रस्म होने वाली थी। निगार पहले से शादीशुदा थी। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड