देश की खबरें | राजस्थान में करंट से दंपत्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के गंगानगर शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली का करंट लगने से एक दंपत्ति की मौत हो गई।

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान के गंगानगर शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली का करंट लगने से एक दंपत्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सुखाड़िया सर्किल के पास मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अनिल और ममता के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\