देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर में दत्तक पुत्री की हत्या के आरोप में दंपति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दंपति को अपनी चार वर्षीय दत्तक पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 28 मार्च महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दंपति को अपनी चार वर्षीय दत्तक पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिल्लोड निवासी आरोपी फौजिया शेख (27) और उसके पति फहीम शेख (35) ने बच्ची का क्रियाकर्म जल्दबाजी में करने का प्रयास कर कथित अपराध को छिपाने की भी कोशिश की।

दंपति ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने छह माह पहले आयत नाम की बच्ची को गोद लिया था।

बच्ची को बुधवार सुबह करीब तीन बजे उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि उनके इलाके के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बच्ची की मौत किसी बीमारी या किसी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं जैसे किसी प्राकृतिक कारण से नहीं हुई है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फौजिया तथा फहीम को आयत का शव दफनाने से रोका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिल्लोड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम में आयत के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। फौजिया ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को पीटती थी। हमने दंपति पर हत्या का मामला दर्ज किया है, साथ ही हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने बच्चे को कानूनी तौर पर गोद लिया था।’’

सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार शाम को बच्ची के शव को दफनाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘माता-पिता को आज (शुक्रवार) अदालत में पेश किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड