देश की खबरें | अलाव से लगी आग में दंपती और दो मासूम की झुलसकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर- 8 में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बेगूसराय-पटना, दो जनवरी बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर- 8 में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजन को अविलंब चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने बताया कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा नया टोला में सोमवार की देर रात अलाव की चिंगारी से एक घर में आग लग गई, जिससे इसमें झुलस कर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके दो बेटों की झुलसकर मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में नीरज कुमार (32), उनकी पत्नी सविता देवी (30) उनके बेटों कुश (5) और लव (3) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सविता देवी आठ महीने की गर्भवती थी ।

तेघड़ा के अनुमंडल दंडाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अलाव की चिंगारी से आग लगने से कुल चार लोगों की मौत हुई है। मृतक के पिता से मिलकर उन्हें दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि प्रदान की गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है, और दुर्घटना में मृतक के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मृतकों के परिजन को अविलंब चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया, जिसका चेक उन्हें दे दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट