देश की खबरें | देश के पहले सस्ते भोजन वाले एयरपोर्ट कैफे में पहले माह 900 यात्रियों की दैनिक औसत उपस्थिति दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुले देश के पहले 'सस्ते भोजन' वाले कैफे ने यात्रियों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। पहले महीने में यहां प्रतिदिन औसतन 900 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

कोलकाता, 22 जनवरी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुले देश के पहले 'सस्ते भोजन' वाले कैफे ने यात्रियों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। पहले महीने में यहां प्रतिदिन औसतन 900 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

यात्रियों के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' में चाय मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है, जबकि हवाईअड्डे की अन्य खाद्य़ दुकानों पर यही चाय कई गुना ज्यादा कीमत पर बेची जाती है।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने कहा, ''कैफे में प्रतिदिन औसतन 900 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज हो रही है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।'' इसका मतलब है कि एक महीने में यह कैफे लगभग 27,000 यात्रियों को सेवाएं दे चुका है।

पिछले साल 21 दिसंबर को कोलकाता हवाईअड्डे के शताब्दी समारोह के दौरान इस कैफे का उद्घाटन करने वाले नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु ने कैफे में यात्रियों की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की है।

मंत्री ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से मेरा उद्देश्य हवाई यात्रा को हर भारतीय के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना रहा है। कोलकाता हवाईअड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे', देश का पहला सस्ता भोजन आउटलेट है और इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।''

हवाईअड्डा के सूत्रों के अनुसार, इस कैफे का संचालन एक निजी कंपनी कर रही है। यहां पानी की बोतल 10 रुपये में, जबकि कॉफी, मिठाई और समोसा 20 रुपये में उपलब्ध है।

सूत्रों ने कहा कि इस तरह के सस्ते कैफे अन्य हवाईअड्डों पर भी स्थापित किए जा सकते हैं।

यह कैफे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई)के सहयोग से शुरू किया गया है। इसे शुरू करने का मुख्य कारण यात्रियों की शिकायतें थीं कि हवाईअड्डों पर भोजन और पेय पदार्थों की कीमतें अत्यधिक हैं।

हाल ही में एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 60 प्रतिशत हवाई यात्री यह मानते हैं कि हवाईअड्डे पर खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों की कीमतें रेलवे स्टेशनों की तुलना में 100-200 प्रतिशत अधिक हैं।

पिछले महीने जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में 28,000 से अधिक हवाई यात्रियों की प्रतिक्रियाएं शामिल थीं। इनमें से 43 प्रतिशत प्रतिभागी टियर-1 शहरों से, 30 प्रतिशत टियर-2 शहरों से, 27 प्रतिशत टियर-3, 4, 5 शहरों से और ग्रामीण क्षेत्रों से थे।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि हवाईअड्डों पर एक समोसा या पैटी की कीमत 200 रुपये से अधिक हो सकती है, जबकि कॉफी या चाय 200-300 रुपये तक बिकती है। यह कीमत मॉल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद खाद्य साामग्री की दुकानों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा है।

राखी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी