जरुरी जानकारी | देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है, जो एक रिकॉर्ड होगा।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है, जो एक रिकॉर्ड होगा।

पिछले वित्त वर्ष में निर्यात 778 अरब डॉलर था।

उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक स्तर पर तनाव होगा, लेकिन भारत के निर्यात का दायरा बड़ा है।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मेरा अनुमान है कि हम निर्यात में 800 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएंगे, जो वैश्विक स्थिति को देखते हुए एक और रिकॉर्ड है।''

उन्होंने कहा कि सेवाओं के निर्यात में हिस्सेदारी भी तेज गति से बढ़ रही है।

विकासशील और अल्प विकसित देशों (एलडीसी) को निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि वे देश कोविड-19 महामारी के बाद विदेशी मुद्रा संकट के कारण तनाव में हैं।

मंत्री ने नए अमेरिकी प्रशासन के बारे में कहा, ''हम नए अमेरिकी प्रशासन के साथ और मजबूत तथा ठोस जुड़ाव की उम्मीद कर रहे हैं... हम (डोनाल्ड) ट्रंप प्रशासन के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान