देश की खबरें | देश कभी भी ‘अवसरवादी’ गठबंधन पर भरोसा नहीं करेगा: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों का यह कहते हुए कमतर आंकने की कोशिश की देश ‘‘अवसरवादी’’ गठबंधनों से आगे निकल चुका है और अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत व निर्णायक नेतृत्व के पीछे खड़ा है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों का यह कहते हुए कमतर आंकने की कोशिश की देश ‘‘अवसरवादी’’ गठबंधनों से आगे निकल चुका है और अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत व निर्णायक नेतृत्व के पीछे खड़ा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकलने और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने को नीतीश की ‘‘राजनीतिक तीर्थ यात्रा’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह उन लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश की दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हुई है जब बिहार बाढ़ और सूखे की त्रासदी झेल रहा है और हत्या जैसी अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि नीतीश ने अपने दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनके पुत्र अखिलेश यादव सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि उनकी इन मुलाकातों का मकसद विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करना है और विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘वह विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन 2014 के बाद देश इन अवसरवादी गठबंधनों से आगे निकल चुका है और वह उस पर कभी भरोसा नहीं करेगा।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश ने 2014 से पहले बहुत राजनीतिक अस्थिरता देखी है जब कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, आई के गुजराल और एच डी देवेगौड़ा की सरकारों को गिरा दिया था।

उन्होंने कहा कि देश इस स्थिति से आगे निकल चुका है और 2014 से एक स्थिर सरकार देख रहा है, जिसने देशवासियों में उम्मीद जगाई है और समाज में नयी ऊर्जा का संचार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश गौरव व सम्मान बढ़ाया है और इसका ताजातरीन उदाहरण ब्रिटेन को पछाड़कर भारत का विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।

पटना साहिब से सांसद प्रसाद ने जनता दल (यूनाइटेड) और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की ओर से नीतीश को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किए जाने का भी मजाक उड़ाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उनकी दावेदारी का समर्थन करेंगे?

उन्होंने जद (यू) के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि यदि विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई दिन में सपने देखता है तो उसे रोका नहीं जा सकता है। नीतश ने कहा था कि वह संख्या पर नहीं जाएंगे लेकिन यदि विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं तो भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी