ताजा खबरें | देश में 2024 तक नौ परमाणु रिएक्टर होंगे : केंद्र

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 2024 तक नौ परमाणु रिएक्टर होंगे और एक नयी परमाणु परियोजना दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर हरियाणा के गोरखपुर में बनेगी।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 2024 तक नौ परमाणु रिएक्टर होंगे और एक नयी परमाणु परियोजना दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर हरियाणा के गोरखपुर में बनेगी।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 तक देश में नौ परमाणु रिएक्टर होंगे। इसके अलावा 12 अतिरिक्त संयंत्रों को कोविड के दौरान मंजूरी दी गयी है। उनकी क्षमता 9000 मेगावाट होगी। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पांच नए स्थलों की भी पहचान की जा रही है।

उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पहले परमाणु संयंत्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों तक सीमित थे लेकिन अब विभाग उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर हरियाणा में गोरखपुर नामक स्थान पर उत्तर भारत में अपनी तरह की पहली परमाणु परियोजना बन रही है।

उन्होंने कहा कि देश में बिजली की बढ़ती मांग के लिए परमाणु ऊर्जा जल्द ही वैकल्पिक या स्वच्छ ऊर्जा के सबसे महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​लागत का सवाल है, यह संयंत्रों की उम्र पर निर्भर करता है और औसतन यह लगभग तीन रुपये प्रति यूनिट आता है और कुडनकुलम संयंत्र में करीब चार रुपये प्रति यूनिट है।

सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संयंत्रों की संख्या बढ़ने से लागत में कमी आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\