विदेश की खबरें | अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाले देशों पर शुल्क लगाया जाएगा : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन देशों पर शुल्क लगाएंगे जो अमेरिका को ‘नुकसान’ पहुंचाते हैं। उन्होंने चीन, भारत और ब्राजील को उच्च शुल्क वाले देशों में शामिल किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 28 जनवरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन देशों पर शुल्क लगाएंगे जो अमेरिका को ‘नुकसान’ पहुंचाते हैं। उन्होंने चीन, भारत और ब्राजील को उच्च शुल्क वाले देशों में शामिल किया।

ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में कहा, ‘‘हम उन बाहरी देशों और बाहरी लोगों पर शुल्क लगाने जा रहे हैं जो वास्तव में हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उनका इरादा भले ही हमें नुकसान पहुंचाना है, लेकिन वे खासतौर से अपने देश को अच्छा बनाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, दूसरे क्या करते हैं। चीन बहुत अधिक शुल्क लेता है और भारत, ब्राजील तथा कई अन्य देशों की भी यही स्थिति है। इसलिए अब हम और ऐसा नहीं होने देंगे और हम अमेरिका को सबसे आगे ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका एक ‘‘बहुत निष्पक्ष प्रणाली स्थापित करेगा, जहां हमारे खजाने में धन आएगा और अमेरिका पुनः बहुत समृद्ध हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह सब बहुत जल्द होगा।

पिछले सप्ताह दिए गए अपने उद्घाटन भाषण का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने कहा ‘‘दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर कर लगाने के बजाय, हमें अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के मकसद से उन देशों पर शुल्क लगाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अन्य देशों पर शुल्क बढ़ेगा तो अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों पर कर कम हो जाएगा।

संबोधन के दौरान ट्रंप ने कंपनियों से कहा कि अगर वे शुल्क से बचना चाहती हैं तो वे अमेरिका में आकर विनिर्माण इकाइयां स्थापित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस