देश की खबरें | कर्नाटक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विधानसभा की तीन सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार को जारी है।

बेंगलुरु, 23 नवंबर कर्नाटक में विधानसभा की तीन सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार को जारी है।

शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस संदूर क्षेत्र में आगे है जबकि भाजपा और जद (एस) क्रमश: शिग्गांव और चन्नपटना निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।

संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और नतीजे दोनों ही पक्षों के लिए बेहद अहम हैं।

कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार दोनों के लिए अहम है जबकि भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का मतलब पार्टी के भीतर अपनी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के आलोचकों का मुंह बंद करना होगा।

जद (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई होगा क्योंकि उनके बेटे निखिल पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद एक बार फिर से चन्नपटना सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कुमारस्वामी ने इस वर्ष लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट खाली कर दी थी। मतगणना तीन केंद्रों (तीनों खंडों में से एक) पर सुबह आठ बजे शुरू हो गई और निर्वाचन अधिकारियों को दोपहर तक नतीजों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों, खासकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रमश: कांग्रेस के ई तुकाराम, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सबसे अधिक 31 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि शिग्गांव से आठ और संदूर से छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में चन्नपटना में 88.81 प्रतिशत, शिग्गांव में 80.72 प्रतिशत और संदूर में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट