Nagaland Election Results 2023: नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह राज्य में 16 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Tripura-Nagaland And Meghalaya Exit Poll Results

कोहिमा, 2 मार्च : नगालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Election Results) के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह राज्य में 16 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं. जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं.

राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती की जाएगी. उन्होंने बताया कि 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है. यह भी पढ़ें : Meghalaya Election Result 2023: मेघालय के रुझानों में किंगमेकर बनेगी TMC? कॉनरॉड संगमा का खेल बिगाड़त सकते हैं मुकुल संगमा

सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो