देश की खबरें | गुजरात में 59 लाख रुपये मूल्य के नकली जूते और बैग जब्त किये गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सीआईडी-अपराध के एक दल ने वडोदरा शहर में एक दुकान से नकली ब्रांड के जूते और बैग जब्त किये जिनका कुल मूल्य 59.19 लाख रुपये है।
अहमदाबाद, चार नवंबर गुजरात सीआईडी-अपराध के एक दल ने वडोदरा शहर में एक दुकान से नकली ब्रांड के जूते और बैग जब्त किये जिनका कुल मूल्य 59.19 लाख रुपये है।
सीआईडी-अपराध की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दुकान में नाइकी, प्यूमा और एडिडास जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों और नामचीन ब्रांड के नाम वाले नकली सामान बेचे जा रहे थे।
गोपनीय सूचना के आधार पर सीआईडी-अपराध के एक दल ने वडोदरा शहर के पनिगते क्षेत्र में स्थित सुपर सेल नामक दुकान पर मंगलवार को छापा मार कर 59.19 लाख रुपये मूल्य के जूते, स्लीपर और बैग बरामद किये तथा दुकान के मालिक सलीम मेमन को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में सीआईडी-अपराध के वडोदरा जोन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े | Delhi: खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट पर पुलिस.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वडोदरा के अजवा रोड इलाके के निवासी मेमन ने यह नकली सामान दिल्ली से खरीदा था और वह उन्हें असली ब्रांड का बता कर यहां बेचता था।
छापे के दौरान सीआईडी ने मेमन का फोन और 4,030 रुपये जब्त कर लिए जो उसने उस दिन नकली सामान बेचकर कमाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)