देश की खबरें | कपास की फसल को नुकसान: किसानों ने पंजाब के वित्त मंत्री के आवास का घेराव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कपास की फसल को पिंक बॉलवर्म (कीट) से पहुंचे नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे किसान बृहस्पतिवार को मुक्तसर जिले में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के आवास के बाहर पुलिस अवरोधकों को पार कर गये और घेराव किया।

चंडीगढ़, सात अक्टूबर कपास की फसल को पिंक बॉलवर्म (कीट) से पहुंचे नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे किसान बृहस्पतिवार को मुक्तसर जिले में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के आवास के बाहर पुलिस अवरोधकों को पार कर गये और घेराव किया।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसान पांच अक्टूबर से बादल के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।

वे लोग कपास की फसल को हुए नुकसान को लेकर 60,000 रुपये प्रति एकड़ के मुआवजे के अलावा कृषि श्रमिकों के लिए 30,000 रुपये प्रति एकड़ की मांग कर रहे हैं।

बादल के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं।

बीकेयू (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे लोग बादल के आवास के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।

पिंक बॉलवर्म कीट ने मालवा इलाके में, खासतौर पर बठिंडा जिले में कपास की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी