जरुरी जानकारी | फरवरी में 443 ढांचागत परियोजनाओं की लागत 4.92 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 443 ढांचागत परियोजनाओं की लागत में फरवरी महीने में 4.92 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 31 मार्च डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 443 ढांचागत परियोजनाओं की लागत में फरवरी महीने में 4.92 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार 1,902 परियोजनाओं में से 443 की लागत में वृद्धि की सूचना मिली और 764 परियोजनाओं में देरी हुई। मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर नजर रखता है।

मंत्रालय की फरवरी 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘1,902 परियोजनाओं के कार्यान्वयन की कुल मूल लागत 27,08,030.44 करोड़ रुपये थी। इन परियोजनाओं को पूरा करने की अनुमानित लागत 32,00,507.55 करोड़ रुपये होने की संभावना है। यह कुल लागत में 4,92,477.11 करोड़ रुपये (मूल लागत का 18.19 प्रतिशत) की वृद्धि को बताता है।

रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 तक इन परियोजनाओं पर 16,76,739 करोड़ रुपये का खर्च आया जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 52.39 प्रतिशत है।

अगर परियोजनाओं के कार्यान्वयन के ताजा कार्यक्रम को देखा जाए तो जिन परियोजनाओं में देरी हुई है, उनकी संख्या कम होकर 568 रही।

इसके अलावा 389 परियोजनाओं के न तो चालू होने का वर्ष और न ही उनके पूरा होने में लगने वाले समय के बारे में सूचना दी गयी है।

जिन 764 परियोजनाओं में देरी हुई है, उनमें से 188 में विलम्ब एक से 12 महीने का है। वहीं 185 परियोजनाओं के मामले में देरी 13 से 24 महीने, 275 परियोजनाओं के मामले में विलम्ब 25 से 60 महीने और 116 परियोजनाओं के मामले में 60 महीने से अधिक की देरी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार देरी वाली 764 परियोजनाओं में औसत विलम्ब 36.27 महीने का है।

परियोजनाओं में देरी भूमि अधिग्रहण में विलम्ब, वन और पर्यावरण मंजूरी में देरी समेत अन्य कारणों से हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू