देश की खबरें | भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है।

लखनऊ, सात जून समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने “एक्स” पर नयी सड़क के टूटने का एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में कहा, “भ्रष्टाचारी भाजपा का निर्माण, भाजपा की तरह ही है : ऊपर से चमचम, अंदर से बेदम!”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि “सच्चाई तो ये है कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच ‘करप्शन का कम्पटीशन’ (भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता) चल रहा है।”

उन्होंने दावा किया, “सरकार के गुप्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जगह-जगह ऐसे अधिकारी चुन-चुनकर भेजे जा रहे हैं जो सरकार की चापलूसी में गलत काम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए न तो अपने जीवन का कोई सिद्धांत है, न किसी और के जीवन का कोई मोल।”

यादव ने कहा, “भाजपा सरकार में अधिकारी के दामन पर लगे दागों को, उसके तमगे माना जाता है। भाजपा में नीचे गिरना ही, ऊपर उठने की गारंटी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी