देश की खबरें | कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार व अपराध बढ़ा है : राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते चार साल में राज्य में प्रगति केवल भ्रष्टाचार तथा महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध में हुई है।

जयपुर, 16 दिसंबर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते चार साल में राज्य में प्रगति केवल भ्रष्टाचार तथा महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध में हुई है।

यहां मीडिया से बातचीत में राजे ने कहा, ‘‘अशोक गहलोत सरकार राज्य के विकास और जनता की सेवा का अपना फ़र्ज़ भूल गई। सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक राज्य के हर व्यक्ति पर क़रीब 87 हजार रुपए का कर्ज हो जायेगा जो राजस्थान के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है।’’

कांग्रेस सरकार के शनिवार को चार साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतने के बावजूद इस सरकार के चार साल में विकास का अकाल ही रहा, लोग मूल-भूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे जबकि सरकार में बैठे लोग कुर्सी के लिए झगड़ते रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘जो प्रदेश हमारे समय में तरक्की की कतार में सबसे आगे था, वह आज पिछड़े राज्यों की लाइन में है। राजस्थान की चार साल में प्रगति तो हुई है, लेकिन भ्रष्टाचार में, महिला और दलित उत्पीड़न में, गैंगवार और सामूहिक दुष्कर्म में, बेरोजगारी और गरीबी में।’’

सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव की हार से आम चुनाव का भविष्य तय नहीं हो जाता। आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक मुख, एक जुट और एक मत होकर चुनाव लड़ेगी और अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। जीत के सारे रेकोर्ड तोड़ेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत जोड़ने चले हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\