देश की खबरें | कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार और अत्याचार का बोलबाला : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, लूट और अत्याचार का बोलबाला है।

खरगोन, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, लूट और अत्याचार का बोलबाला है।

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं, किसानों और गरीबों के विकास के लिए काम करती है तथा समाज में शांति सुनिश्चित करती है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, लूट, विश्वासघात और अत्याचार व्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार ही थी जिसने मध्य प्रदेश को बीमारू श्रेणी से बाहर निकाला। उन्होंने लोगों से भाजपा को मध्य प्रदेश में एक और कार्यकाल देने की अपील की।

नड्डा ने कहा, "पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल घोटाला और एमजीएनआरईजी घोटाला तब हुआ जब कांग्रेस (संप्रग सरकार) केंद्र में सत्ता में थी । पानी के अंदर (पनडुब्बी), आसमान में (अगस्ता वेस्टलैंड), धरती के नीचे (कोयला) और जमीन पर भ्रष्टाचार था।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमलनाथ (जो मध्य प्रदेश में 15 महीने, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक सत्ता में थे) के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त था। उन्होंने कहा, "छात्रवृत्ति और अन्य क्षेत्रों में घोटालों ने भी राज्य को झकझोर कर रख दिया था।’’

नड्डा ने कहा कि 2003 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से मध्य प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में "जबर्दस्त प्रगति" की है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय दस गुना, वार्षिक बजट 13 गुना और स्वास्थ्य बजट 26 गुना बढ़ गया है। उनका यह भी दावा था कि मध्य प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से आदिवासियों के लिए (फंड) आवंटन 57 गुना बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट