देश की खबरें | कोरोना वायरस: उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 16,103 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,35,02,429 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गई है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत में कोविड-19 के 16,103 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,35,02,429 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 31 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,199 पर पहुंच गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,143 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 4.27 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.81 प्रतिशत दर्ज की गयी।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू