देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2545 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2545 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 50,114 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2545 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 50,114 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 615 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 2545 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोण्डागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर और नारायणपुर से 25-25, कोरिया और दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा तथा गौरेलापेण्ड्रा-मरवाही से नौ-नौ और अन्य राज्य से सात मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 700529 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 50,114 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 22,792 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 26,915 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 407 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Gang-rape in West Bengal: पश्चिम बंगाल में दो आदिवासी नाबालिक बहनों के साथ गैंगरेप, दोनों ने खाया जहर, एक की मौत- दूसरे की हालत नाजुक.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 17,654 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 212 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\