विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हुए दोगुने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक दिन में दोगुने हो जाने के बीच सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है।

जोहानिसबर्ग, दो दिसंबर दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक दिन में दोगुने हो जाने के बीच सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है।

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने बुधवार शाम घोषणा की कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,561 नए मामले सामने आए, जबकि इससे एक दिन पहले 4,373 मामले पाए गए थे।

विशेषज्ञों ने कहा कि शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम अब्दुल करीम ने दक्षिण अफ्रीका में सोमवार तक संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन अब संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार तक 10,000 हो जाने की आशंका है।

संक्रमण के मौजूदा मामलों में से 72 प्रतिशत मामले गाउतेंग प्रांत में पाए गए।

कई समारोहों के आयोजकों ने अपने कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए हैं और सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गत रविवार को घोषणा की थी कि देश में सबसे निचले स्तर यानी पहली श्रेणी का लॉकडाउन ही जारी रहेगा।

विश्लेषकों का कहना है कि निचले स्तर के इस लॉकडाउन के तहत देश में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होकर सभाएं करने की अनुमति है और इस संख्या को कम किए जाने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू